CG: सरगुजा कमिश्नर डॉ. अलंग ने प्रेम नगर ब्लॉक के केदारपुर गौठान का किया निरीक्षण…

              • कमिश्नर ने सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी बढ़ाने प्रोत्साहित किया

              सूरजपुर: सरगुजा कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र स्थित प्रेमनगर ब्लॉक के केदारपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में महिला स्व सहायता समूह संचालित आर्थिक गतिविधियों वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बाड़ी विकास, मशरूम उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से विभिन्न गतिविधियों से होने वाले आर्थिक लाभ से अवगत हुए। कमिश्नर ने गौठान में संचालित आर्थिक गतिविधियों को नियमित बेहतर करने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी बढ़ाने हौसला अफजाई करते हुए प्रोत्साहित किया।

              स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बाड़ी विकास के माध्यम से 5 क्विंटल आलू का उत्पादन किया गया था जिसमें अच्छे आमदनी हुई। वर्तमान में टमाटर, भिंडी, लौकी, बरबटी एवं अन्य सब्जियों को लगाने की तैयारी चल रही है। कमिश्नर डॉ अलंग ने समूह की महिलाओं को बेहतर कार्य करने पर उत्साहित किया। समूह की महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट से 67689 रुपए, मशरूम उत्पादन से 10 हजार रुपए, बाड़ी विकास से 26800 रुपए, बकरी पालन से 14999 रूपये, मुर्गी पालन से 42600 रुपए लाभ अर्जित किया बताया।इस दौरान उन्होंने अंजोला टैंक का भी निरीक्षण किया तथा अजोला एक जैव उर्वरक है।  इससे धान की उपज बढ़ती है वहीं ये कुक्कुट, मछली और पशुओं के चारे के काम आता है। उन्होंने पशुओं को खिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री  इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम श्री उत्तम रजक सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आज

                              मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का...

                              रायपुर : चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

                              कोसा सिल्क हमारी समृद्ध हाथकरघा, कुशल बुनकरों की मेहनत...

                              Related Articles

                              Popular Categories