CG: CM भूपेश ने लिखा राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र… कोटा में छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल बनाने निशुल्क जमीन देने की मांग…

            रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल बनाने निशुल्क जमीन की मांग की है। उन्होंने पत्र में इस बात का जिक्र भी किया है कि वह जमीन कोचिंग संस्थानों के आस-पास ही हो। जिससे छात्रों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

            सीएम ने यह पत्र 23 फरवरी को अशोक गहलोत को लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था है। इस कारण बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं वहां कोचिंग प्राप्त करने जाते हैं। यही वजह है कि सरकार वहां उन छात्रों के लिए एक हॉस्टल का निर्माण करना चाहती है। इसलिए आप से अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ सरकार को एक एकड़ सरकारी जमीन निशुल्क देने की कृपा करें। वह जमीन कोचिंग संस्थानों से अधिक दूर न हो।

            कोचिंग लेने बड़ी संख्या में जाते हैं छात्र

            दरअसल हर साल छत्तीसगढ़ से हजारों बच्चे कोटा राजस्थान पढ़ने जाते हैं। बताया जाता है कि यहां पर मेडिकल और इंजीनियरिंग के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान स्थापित हैं। इन निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़कर पूरे देशभर के लाखों स्टूडेंट अलग-अलग सरकारी कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में दाखिला लेते हैं। इसी के चलते ये शहर एक स्टूडेंट हब बन चुका है।

            यह पत्र सीएम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को लिखा है।

            यह पत्र सीएम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को लिखा है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories