CG: टोल फ्री नंबर पर डायल करते ही 24 घंटे में दिव्यांगजनों की समस्या का हुआ समाधान…

          • घर पहुंच सेवा से मिली व्हीलचेयर

          धमतरी: समाज कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 155-326 में “डायल करव समाधान पावव“ कार्यक्रम के तहत कॉल करने के 24 घंटे में ही जिले के तीन दिव्यांगजनों को घर पहुंच सेवा के जरिए व्हील चेयर दी जा रही है। इनमें धमतरी के ग्राम पंचायत गुजरा के अस्थिबाधित 28 वर्षीय कु. सुनीति साहू, 20 वर्षीय श्री एस. कुमार निषाद और श्रीमती नीरा बाई साहू शामिल हैं। ज्ञात हो कि सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों के घर पहुँच कर व्हीलचेयर प्रदाय की गई।

          दिव्यांगजनों की समस्या का हुआ समाधान 

          उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांगजनो व तृतीय लिंग के व्यक्तियों की सहायता के लिए टोल फ्री न. 155-326 व हेल्पलाइन नंबर 1800- 233-8989 जारी किया गया है। इन नंबरों में डायल कर हितग्राही अपनी समस्याओं व मांगों से विभाग को अवगत करा सकते हैं। हेल्पलाइन सेंटर द्वारा इनकी समस्याओं को संबधित जिले को ऑनलाइन भेजकर त्वरित कार्यवाही करने कहा जाता है। धमतरी जिले को प्राप्त प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों दिव्यांगों को इनके आने जाने की समस्या को देखते हुए, घर पहुँचकर आवश्यक दस्तावेज लेकर निःशुल्क व्हीलचेयर वितरित की गई। बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर योजना का ध्येय सूत्र वाक्य है – 
           सियान,दिव्यांग अउ तृतीय लिंग 
           सुरता राखियो सब्बो झीन 
           हल होही समस्या उही दिन 


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories