CG: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल, बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार करेगी सहयोग…

              • मुख्यमंत्री श्री बघेल ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश
              • शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, आवास जैसी कई सुविधाओं के लिए होगा प्रावधान

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा निर्णय लिया है। बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के बालक-बालिकाओं को पुनर्वासित और पुनर्स्थापित करने के लिए राज्य सरकार सहयोग देगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुनर्वास योजना में बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को योजना में रोजगार सुनिश्चितता, आवास सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि योजना का लाभ 21 वर्ष तक बालक-बालिकाओं को मिले। ऐसे युवाओं के व्यावसायिक कौशल विकास की भी व्यवस्था हो, जिससे वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के लिए योजना में सामुदायिक सामूहिक आवास की व्यवस्था का प्रावधान करने के निर्देश भी दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, 602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

                              स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                              धमतरी में ‘नशामुक्त युवादृविकसित भारत संकल्प अभियान’ में युवाओं...

                              रायपुर : देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प...

                              Related Articles

                              Popular Categories