छत्तीसगढ़: FIR दर्ज… भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से 99 हजार रुपए ट्रांसफर; लाइसेंस ट्रैक करने के दौरान आया था लिंक

        भिलाई: भट्‌ठी थाना पुलिस ने शनिवार को बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज दिया है। प्रार्थी सेक्टर 2 निवासी घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि उसके साथ 30 और 31 जनवरी को ठगी हुई। उसने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। लाइसेंस कोरियर के माध्यम से उसके घर आने वाला था। इस वजह से वह ड्राइविंग लाइसेंस को कोरियर सर्विस के जरिए पता करने का प्रयास कर रहा था।

        30 जनवरी को उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि लाइसेंस ट्रैक करने के लिए उक्त लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने पर एक मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल पर फोन करने पर ठग ने उससे बताया कि घर का पता नहीं मिल रहा है। नया फार्म भरकर जमा करना होगा। इसके लिए यूपीआई के माध्यम से 2 रुपए जमा करना होगा। पेमेंट का ट्रांजिक्शन फेल हो गया। इसके बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि दो किस्तों में उसके बैंक अकाउंट से 99 हजार रुपए निकल गए है। ठगी का शिकार होने के बाद उसने पुलिस को शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।



                Hot this week

                रायपुर : अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – अरुण साव

                विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

                विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

                सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा...

                Related Articles

                Popular Categories