CG: जनसंपर्क विभाग के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर का आयोजन…

            दंतेवाड़ा: राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के मंदिर परिसर दंतेवाड़ा में सूचना शिविर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सनबोर्ड के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, नयी उद्योग नीति की सफलता, वनोपज, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ, कृष्ण कुंज, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें, पम्पलेट अन्य सामग्री का भी वितरण किया गया। 

            शिविर का अवलोकन करने पहुंचे ग्राम आसपास और दूर दराज से आये श्रद्धालुओं के द्वारा सूचना शिविर को देखा गया। उन्होंने योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजनों को शासन के योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विगत चार वर्षों से अच्छी-अच्छी योजनाएं बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories