कोरबा: विशेष टीकाकरण अभियान 13 मार्च तक…

              • शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जाएंगे टीके

              कोरबा (BCC NEWS 24): शासन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में 01 से 13 मार्च 2023 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण केंद्रों मे 0 से 16 वर्ष तक के सभी लाभार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु निःशुल्क टीके लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केसरी ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने बच्चों को टीकाकरण केन्द्र में ले जा कर टीके लगवाये तथा आस पास के टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें, जिससे बच्चों को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

                              शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के...

                              Related Articles

                              Popular Categories