CG: एक हजार से अधिक जली बाइक थाने से गायब… मामले को छिपाने रख दी कंडम गाड़ियां; टीआई का दावा, दूसरी जगह शिफ्ट किया

            BILASPUR: बिलासपुर के सिरगिट्‌टी थाना परिसर में चार साल पहले आग लगने से जली हजारों से अधिक बाइक अचानक थाने से गायब हो गई हैं। मामले को दबाने के लिए जब्त की गई कंडम बाइक को जली हुई बाइकों की जगह रख दिया गया। हालांकि CCTV फुटेज से पूरा खुलासा हो सकता है।

            2018 में तत्कालीन IG दीपांशु काबरा ने शहरी थानों में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते सालों से जब्त की गई अलग-अलग थानों की गाड़ियों को सिरगिट्‌टी थाना परिसर में रखा गया था।

            दो दिन पहले खाली पड़ा था थाना परिसर का मैदान।

            दो दिन पहले खाली पड़ा था थाना परिसर का मैदान।

            इसी थाना परिसर में 2018 में आग लग गई थी। इस घटना में एक हजार से ज्यादा बाइक जलने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि शहर के अलग-अलग थानों में जब्त गाड़ियों का मामला कोर्ट में लंबित है, जिसके चलते वाहनों को सुरक्षित रखना जरूरी है।

            एक महीने पहले मौजूद था बाइकों का कबाड़
            एक महीने पहले तक सभी गाड़ियां सुरक्षित रखी थीं। लेकिन, इतनी बड़ी संख्या में कबाड़ एक साथ कहां गायब हो हुआ, इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी है।

            सफाई के बहाने दूसरी जगह रखने का दावा
            टीआई पौरुष पुर्रे ने कहा, पीछे मैदान की साफ-सफाई कराई गई थी। इसके चलते जली दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। लेकिन, जिस जगह पर शिफ्ट करने का दावा किया गया, वहां सिर्फ कंडम वाहन ही थे।

            थाना परिसर में रखी जली हुई बाइक के कबाड़ गायब होने का मामला सामने आया तो गुरुवार और शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने जब्त की गई बाइक को खाली पड़े मैदान में रखा दिया है। अब कहा जा रहा है कि यही बाइक पहले भी मैदान में रखी थीं।

            दिखाने के लिए अब उसी जगह पर रख दिए गए कंडम कबाड़।

            दिखाने के लिए अब उसी जगह पर रख दिए गए कंडम कबाड़।

            CCTV फुटेज से खुल सकता है राज
            पुलिस अफसरों का कहना है कि थाने की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज लगाए गए हैं। जिसके आधार पर गायब हुई बाइकों का पता लगाया जा सकता है।

            एएसपी बोले- टीआई से मांगा है जवाब…
            एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल ने कहा, इस संबंध में थाना प्रभारी से जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान से किसानों को मिल रही आधुनिक और टिकाऊ खेती की जानकारी

                          बेमेतरा जिले में पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम,...

                          Related Articles

                          Popular Categories