कोरबा: स्कूल के पास प्यून ने लगाई फांसी… कर्ज के चलते परेशान था, अचानक घर से निकला, फिर लौटा ही नहीं; पेड़ पर लटकी मिली लाश

              कोरबा: जिले में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो सरकारी स्कूल में चपरासी था। बताया गया कि वह कर्ज से परेशान था। इसलिए उसने जान दी है। स्कूल के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।

              मूल रूप से लैमरू थाना क्षेत्र के चिरईझुंझ का रहने वाला भरत लाल बालको नगर एक स्कूल में चपरासी का काम करता था। भरत लाल पहाड़ी कोरवा जनजाति का है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से वह परेशान था। इसलिए 2 महीने से स्कूल भी नहीं जा रहा था।

              भरतलाल की पत्नी ने बताया कि शनिवार को वह अचानक घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। कुछ देर बाद पता चला कि उसने जान दे दी है। पत्नी शुभामनी ने बताया कि भरत ने बेटी की शादी के लिए 5 लख का कर्ज लिया था। 4 लाख चुका भी दिए थे, पर एक लाख नहीं दे पाया था। इस बात से भी वह परेशान था। इसके अलावा वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से भी उसके काफी पैसे खर्चा हुआ करते थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अफीम-गांजा की खेती पर बढ़ेगी निगरानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को नशामुक्त बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories