Tuesday, February 10, 2026

            CG: होली के रंग में रंगा छत्तीसगढ़… सीएम ने पोते को गुलाल का टीका लगाकर खेली होली, साव ने नर मुंडों की माला पहनकर उड़ाया गुलाल

            रायपुर: छत्तीसगढ़ में जमकर होली खेली जा रही है। राजधानी भी होली के रंग में रंग चुकी है। गलियों और मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। चौक-चौराहों पर बैठकर युवाओं की टोलियां फाग गीत गा रही हैं। आम से लेकर खास लोगों तक त्योहार की खुमारी छाई हुई है।

            घर पर अपने पोते को गुलाल का टीका लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ में उनकी धर्म पत्नी।

            घर पर अपने पोते को गुलाल का टीका लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ में उनकी धर्म पत्नी।

            सीएम भूपेश बघेल ने घर पर अपने पोते को गुलाल का टीका लगाकर होली खेली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ‘एक दूसरे को रंगने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मेरे नन्हे दोस्त और हम सबकी तरफ़ से आपको शुभकामनाएं, सब अपने परिवार के साथ ख़ुशियां बांटें’।

            बच्चे को कंधे पर उठाकर डीजे की धुन पर नाचते हुए देवेंद्र यादव, साथ में उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद।

            बच्चे को कंधे पर उठाकर डीजे की धुन पर नाचते हुए देवेंद्र यादव, साथ में उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद।

            भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपने सेक्टर-5 स्थित घर में जमकर होली खेली। डीजे की धुन में कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने जमकर डांस किया।

            गली, मोहल्लों में होली की खुमारी, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हुए लोग

            गली, मोहल्लों में होली की खुमारी, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हुए लोग

            भाजपा अध्यक्ष अरूण साव राजधानी स्थिति निजी होटल के लॉन में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल खेलते नजर आए। उन्होंने ने जमकर नगाड़ा भी बजाया। होली के लिए खास तौर पर साव नर मुडों की माला पहने नजर आए। युवाओं, बच्चों के साथ उन्होंने जमकर होली खेली।

            होली पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जमकर होली खेली, नर मुंडों की माला पहने नजर आए।

            होली पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जमकर होली खेली, नर मुंडों की माला पहने नजर आए।

            पूर्व विधानसभा स्पीकर प्रेम प्रकाश पांडेय ने भिलाई सेक्टर 4 स्थित अपने निवास में होली खेलते नजर आए। उनके घर पर फाग गीत की महफिल सजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रंग-गुलाल से होली खेली।

            घर पर पूर्व स्पीकर ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली।

            घर पर पूर्व स्पीकर ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली।

            शहर की गलियों का माहौल भी पूरी तरह रंगीन हो चुका है। होली के रंग में ऊपर से लेकर नीचे तक रंगे हुए युवाओं की टोली इस पल को कैमरे में कैदकर यादगार बना रही है।

            चौक-चौराहों पर नगाड़ा बजाकर फाग गीत गाते हुए लोग, सब पर होली के रंग रंगे हुए हैं।

            चौक-चौराहों पर नगाड़ा बजाकर फाग गीत गाते हुए लोग, सब पर होली के रंग रंगे हुए हैं।

            कई चौक चौराहो पर लोगों की अलग-अलग टोलियां फाग गीत गाकर खूब रंग गुलाल उड़ा रही हैं। बच्चे, बुढ़े जवान सभी मिलकर होली के गीत गाकर खुशियां मना रहे हैं।

            सीएम भूपेश ने नगाड़ा बजाया तो विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, ऐजाज ढेबर जमकर थिरके।

            सीएम भूपेश ने नगाड़ा बजाया तो विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, ऐजाज ढेबर जमकर थिरके।

            सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने विधायकों के साथ होली खेली। मुख्यमंत्री ने नगाड़ा बजाया तो संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ कई कांग्रेसी जमकर थिरके। होली के गीतों पर सभी ने खूब डांस किया।

            . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अपने बंगले में कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारियों के साथ होली मनाई।

            . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अपने बंगले में कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारियों के साथ होली मनाई।

            बिलासपुर में भी रंगोत्सव की धूम मची है। शहर के हर गली-मोहल्ले में रंग गुलाल उड़ाते युवक, युवती और महिलाओं के साथ ही हर वर्ग के लोग होली की मस्ती में नजर आ रहे हैं और उत्साह और उमंग के साथ होली पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, अटल श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, शहर विधायक शैलेष पांडेय अपने-अपने बंगले में परिवार के साथ आम कार्यकर्ताओं के साथ होली सेलिब्रेट किया।

            गोलबाजार में व्यापारियों के साथ युवक होली की मस्ती में सराबोर नजर आए।

            गोलबाजार में व्यापारियों के साथ युवक होली की मस्ती में सराबोर नजर आए।

            गोलबाजार में व्यापारियों ने होली मनाने के लिए फव्वारे लगाए थे, जिसमें युवाओं ने रेन डांस करते हुए होली की मस्ती में सराबोर नजर आए।


                          Hot this week

                          रायपुर : गिरवानी और कन्हर एनीकट के लिए 7.69 करोड़ स्वीकृत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories