CG: रायपुर में इटली की DJ ओली के कार्यक्रम में बवाल… विदेशी लड़की बजा रही थी गाने, डांस करते भिड़ गए लड़के-लड़कियां, पुलिस ने रुकवाया आयोजन

              RAIPUR: रायपुर में होलीलैंड के कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। होली गाला नाम की संस्था ने इस प्रोग्राम को ऑर्गेनाइज किया था। इसमें विदेशी डीजे भी आई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान युवकों के कुछ गुट आपस में भिड़ गए। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। बीच में ही इसे बंद करवा दिया गया। मारपीट करने वाले लड़के पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान धक्का-मुक्की की वजह से ये बवाल हुआ।

              छेरीखेड़ी स्थित विसलिंग वुड में होलीलैंड कार्यक्रम में इटली की डीजे ओली युवकों की फरमाइश पूरा करती हुई।

              छेरीखेड़ी स्थित विसलिंग वुड में होलीलैंड कार्यक्रम में इटली की डीजे ओली युवकों की फरमाइश पूरा करती हुई।

              होलीलैंड नाम का ये कार्यक्रम रायपुर में मंगलवार को छेरीखेड़ी स्थित विसलिंग वुड नाम की जगह पर आयोजित था। यहां इटली से आई DJ ओली एस्से पहुंची हुई थीं। यूथ के बीच इस डीजे का काफी क्रेज है। डांसिंग बीट्स के साथ ओली गाने बजा रही थीं। युवाओं की बड़ी भीड़ झूम रही थी, तभी कार्यक्रम के DJ वाले मंच से पीछे की तरफ मारपीट हंगामा और गाली गलौज शुरू हो गई। कार्यक्रम स्थल पर कई लड़कियां भी थीं।

              इटली की डीजे ओली एस्से युवाओं को अपने बीट्स पर जमकर नचाया, खुद भी थिरकतीं रहीं।

              इटली की डीजे ओली एस्से युवाओं को अपने बीट्स पर जमकर नचाया, खुद भी थिरकतीं रहीं।

              फिर पुलिस पहुंची
              हंगामे के बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। खबर मिलते ही टीम के साथ मंदिर हसौद थाने के प्रभारी विरेंद्र चंद्रा भी आए। उन्होंने बताया झगड़े की सूचना मिली थी मगर तब तक युवक-युवतियां भाग चुके थे। कार्यक्रम को कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर रुकवाया गया।

              ओली डीजे बजाती रही, धुन पर थिरकते रहे युवा, कार्यक्रम में भारी संख्या में लड़के और लड़कियां मौजूद थे।

              ओली डीजे बजाती रही, धुन पर थिरकते रहे युवा, कार्यक्रम में भारी संख्या में लड़के और लड़कियां मौजूद थे।

              आयोजकों को नोटिस
              पुलिस की ओर से अब आयोजकों को नोटिस दिया गया है। साथ ही एक लिखित जानकारी ली है कि कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था करेंगे ऐसा न होने पर फौरन कार्यक्रम पर रोक लगा दी जाएगी। ये कार्यक्रम आज भी दोपहर के समय आयोजित है।

              इटली की 29 साल की ओली एस्से दुनिया की मशहूर डीजे है। इन्हें इंडियन आउटफिट्स में भी देखा गया है।

              इटली की 29 साल की ओली एस्से दुनिया की मशहूर डीजे है। इन्हें इंडियन आउटफिट्स में भी देखा गया है।

              कौन है ये विदेशी DJ
              इटली, यूरोप में पैदा हुई ओली दुनिया की मशहूर DJ हैं। इंडिया में इन्हें काफी पसंद किया जाता है। वह 29 साल की है। यूरोपीय मूल की इस कलाकार को कई बार इंडियन आउटफिट्स में देखा गया है। ओली देश के कई IIT में परफॉर्म कर चुकी हैं और कई बड़े शहरों में यूथ फेस्टिवल में अपने म्यूजिक से यूथ को झूमने पर मजबूर करती हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              Related Articles

                              Popular Categories