CG: सीआरपीएफ की 241 वीं बस्तरिया बटालियन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

              जगदलपुर: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा शुक्रवार 10 मार्च 2023 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात महिला कार्मिकों द्वारा ग्राम सेड़वा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना मिसाल देते हुए सीआरपीएफ की महिला सैनिक और अधिकारियों ने गाँव की महिलाओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में गाँव की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

              इस अवसर पर सहायक कमाण्डेन्ट श्रीमती सविता सिंह द्वारा ग्रामीणों को भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाने सशक्त करने आगे बढ़ने, पढ़ाई करने तथा समाज में बराबरी की हिस्सेदारी बनाने के लिए चल रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

              उन्होंने गांव कि महिलाओं को प्रतीकात्मक तौर पर फूल भेंट करते हुए बच्चों और महिलाओं को मिठाई वितरण किया और इसी कड़ी मे 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमे चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्षा रोज ऑ. जोन, द्वारा गांव सेड़वा, राजूर, चालकीगुड़ा और आसपास के आये 40 महिलाओ तथा बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories