Tuesday, February 10, 2026

            CG: मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल का नाम माता राजमोहनी देवी के नाम से करने प्रस्ताव पारित…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव  जिला  स्तरीय समिति द्वारा पारित किया  गया । इस संबंध में शनिवार को  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय समिति के सदस्य  प्रदेश के स्वास्थ्य  मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, खाद्य  मंत्री श्री अमरजीत भगत, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह एवं महापौर डॉ अजय तिर्की के द्वारा  अस्पताल के नामकरण हेतु प्रस्ताव पारित  करने का निर्णय  सर्व सम्मति से  लिया गया।

            बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री  की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम  माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय  अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। 


                          Hot this week

                          कोरबा: साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यक- कलेक्टर

                          सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजनकोरबा (BCC NEWS...

                          कोरबा में गूंजी शहनाई, जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

                          मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला...

                          कोरबा: ग्राम पंचायतों में लगेगा कृषि चौपाल, किसानों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

                          स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से एनसीडी, सिकलसेल, डायबिटीज की...

                          रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना से संवर रही वनांचल की राह

                          ग्राम बंडा के ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का नया...

                          Related Articles

                          Popular Categories