CG: कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जन चौपाल में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं…

            • आज जन चौपाल में 40 से अधिक आवेदन आए

            रायपुर: आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टर सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

            जन चौपाल में आज अभनपुर तहसील के ग्राम सारखी के दीपक जांगड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने,  शिवानंद नगर, खमतराई के महेश वर्मा ने चालू सड़क पर वाहन खड़ा करने की शिकायत, साहूपारा ब्रह्मपुरी के निवासियों ने अवैध कब्जे की शिकायत, कुशालपुर निवासी मुन्ना ठाकुर ने मलसाय तालाब में पूजन सामग्री विसर्जन कुंड बनवाने, मुंडन संस्कार हेतु चबूतरा निर्माण कराने और प्रसाधन बनवाने आवेदन दिया।

            इसी प्रकार रायपुर की कमलेश चौहान ने अपनी भूमि के सीमांकन हेतु, ग्राम पी जामगांव के खेमराम साहू ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, गणेश विहार चंगोराभाठा के रहवासियों ने विद्युतीकरण सुविधा प्रदान करने,  ग्राम पाड़ाभाट के राजाराम टंडन ने अपनी विकलांग पेंशन पुनः चालू करवाने, पंडरीतराई की शिवानी पाटिल ने जाती प्रमाण पत्र बनवाने, देव विहार कॉलोनी भाटागाँव के कॉलोनीवासियों ने स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने ग्राम अकोली से गिधौरी सड़क का मरम्मत कराने और सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की जांच कराने, वृंदावन नगर निवासी लक्ष्मी तांडी ने अपने वार्ड में हैंडपंप सुधरवाने आवेदन दिया।

            प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत

                          राष्ट्रपति की बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में सहभागिता...

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना से समुन्द बाई को मिला आर्थिक संबल

                          हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता...

                          Related Articles

                          Popular Categories