कोरबा: कक्षा बारहवीं की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइनिंग विषयों की परीक्षा सम्पन्न…

              • 97 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत 14 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइनिंग विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि उपरोक्त विषय अंतर्गत जिले में कुल 13869 पंजीकृत विद्यार्थी हैं, जिनमें से 13538 विद्यार्थियांे ने परीक्षा दिलायी। इस प्रकार लगभग 97 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रो में शांति पूर्वक परीक्षा संचालित हुआ। परीक्षा में निरीक्षण के दौरान कोई भी नकल प्रकरण नहीं पाया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ

                              मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटनग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी...

                              रायपुर : आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द

                              आर.टी.ई. प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories