कोरबा: 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत… ड्यूटी खत्म होने के बाद जा रहे थे घर, तभी हुआ हादसा; 4 लोग घायल

          KORBA: कोरबा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 2 बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा दर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

          एनटीपीसी प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करने वाला हरि सिंह (28) अपने एक साथी के साथ प्लांट से काम खत्म करके देर रात वापस लौट रहा था। दोनों बाइक से अभी दर्री के राजीव नगर के पास पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो गया है।

          बताया गया कि दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिससे हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं 4 और लोग को भी हल्की चोटें आई थीं। जिसके बाद हरि को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अब मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जैव ऊर्जा बनेगी छत्तीसगढ़ की ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार

                    कम्प्रेस्ड बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन से खुलेंगे...

                    रायपुर : अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम से बदल रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तस्वीर

                    24 घंटे राशन की सुविधा, आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण...

                    Related Articles

                    Popular Categories