2 दिन से लापता था नाबालिग, अब मिली लाश… घर से खेलने निकला, फिर लौटा ही नहीं; तालाब में तैरता मिला शव

        जांजगीर-चांपा: जिले में 2 दिन से लापता लड़के की लाश मिली है। वो घर से खेलने के लिए निकला था। मगर लौटा ही नहीं है। अब तालाब में तैरती हुई उसकी लाश मिली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 का रहने वाला उपकार धीवर(15) मानसिक रूप से कमजोर था। इसलिए वह घर पर ही रहता था। उपकार धीवर के पिता रामू धीवर ने बताया की 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के पास में ही खेल रहा था। जिसके बाद अचानक से वह लापता हो गया।

        आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

        आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

        उन्होंने बताया कि आस-पास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हमने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। रामू धीवर ने ये भी बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह किसी ने सूचना दी कि उपकार का शव लिगवापरा के लिंगेश्वर महादेव तालाब में तैर रहा है।

        इसकी जानकारी लगने परिजन मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की मौके पर पहुंची थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामू घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करते हैं। उनका कहना है कि हमें नहीं पता उपकार वहां तक कैसे पहुंच गया। उपकार की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।



                Hot this week

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती...

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                Related Articles

                Popular Categories