क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को हाथ-मुक्के और बेल्ट से पीटा… शराब पीकर आए युवक ने की गालीगलौज; दोस्तों और भाई के साथ मिलकर की मारपीट

              BILASPUR: बिलासपुर में महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर की क्लिनिक में कुछ बदमाश घुस गए। उनके मना करने पर गाली देते हुए युवकों ने हाथ-मुक्के और बेल्ट से उनकी जमकर पिटाई कर दी। झगड़ा होने पर उनके परिजन ने बीच-बचाव किया। बाद में थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

              ग्राम नेवसा निवासी योगेश साहू (39) ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि, वह गांव में प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। वह अपनी क्लिनिक में बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। दो दिन पहले देर शाम को वह गर्भवती महिला मरीज का इलाज कर रहे थे। उसी समय गांव का अजय सूर्यवंशी शराब पीकर आ गया और गाली-गलौज करने लगा, जिसे मना करते हुए डॉक्टर ने घर जाने के लिए बोला। इतने में वह गुस्से में आ गया और डॉक्टर के साथ हाथापाई करने लगा।

              भाइयों को लेकर आ गया युवक और करने लगा मारपीट
              पहले झगड़ा करने के बाद अजय अपने घर चला गया। फिर कुछ देर बाद वह अपने भाई सहित अन्य लोगों को लेकर आ गया। उसके साथ हेमंत सूर्यवंशी, विक्की सूर्यवंशी व अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने क्लिनिक में घुसकर गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने हाथ-मुक्के और बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान डॉक्टर के परिजनों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी युवकों ने मारपीट कर दी।

              मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने की खानापूर्ति
              डॉक्टर साहू ने इस केस में पुलिस पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके क्लिनिक में घ़ुसकर गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की है। इस घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों से अब तक कोई पूछताछ भी नहीं की गई है।


                              Hot this week

                              अमेरिका: कमला हैरिस 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं, कहा- मैं इस बारे में सोच रही हूं

                              वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories