कोरबा: 16 मार्च को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 16 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राममंदिर के सामने, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 37 दैहानपारा पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 45 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 56 सेन्द्रीदफाई सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 इंदिरा नगर पानी टंकी सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’

                              अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में...

                              रायपुर : सामुदायिक डबरी निर्माण से बदली कर्रा की तस्वीर

                              जल संरक्षण, सिंचाई, मत्स्य पालन और रोजगार को मिला...

                              रायपुर : बिहान योजना से सशक्त हुईं मीरा बाई, कृषि और मत्स्य पालन से बनीं आत्मनिर्भर

                              स्व-सहायता समूह से मिला आर्थिक संबल, खेती-किसानी और आजीविकागतिविधियों...

                              KORBA : ’’एक पेड़ माॅ के नाम’’ अभियान अंतर्गत कोहड़िया वार्ड मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षदों,...

                              रायपुर : दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत का संरक्षण

                              वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन्यजीव संरक्षण...

                              Related Articles

                              Popular Categories