कोरबा: शनिवार को विभिन्न विकास कार्या का भूमिपूजन करेंगे राजस्व मंत्री…

              कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल 18 मार्च शनिवार को नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण उपस्थित रहेंगे। बरेठ समाज के सामुदायिक भवन निर्माण व आर.सी.सी.नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन का पहला कार्यक्रम अपरांह 03 बजे साकेत भवन के सामने निर्माणाधीन निगम के सभा भवन के समीप रखा गया है, वहीं दूसरा कार्यक्रम  शाम 04 बजे जिला अस्पताल परिसर में कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य के भूमिपूजन आयोजित किया   गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर

                              530 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, 299 किसानों...

                              Related Articles

                              Popular Categories