Tuesday, February 24, 2026

              कस्टम मिलिंग के लिए 105.55 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव…

              • 107.53 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी
              • किसानों से इस खरीफ सीजन में 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई है खरीदी

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की कुशल प्रबंधन के कारण अब तक कस्टम मिलिंग के लिए 105.55 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जबकि 107.53 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की सफलतापूर्वक खरीदी की गई है।

              गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए सीधे उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शुरू किया गया था, जिसके चलते राज्य सरकार को परिवहन व्यय में काफी कमी आयी है। इसके साथ ही धान खरीदी के बाद धान उठाव की लंबी प्रक्रिया से भी निजात मिली है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 23 लाख 42 हजार से अधिक किसानों से 31 जनवरी 2023 तक 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। किसानों को धान खरीदी के एवज में 22 हजार 67 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार सशक्त पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बलरामपुर जिले में बच्चों के...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों को मिला बायोनिक कृत्रिम हाथ

                              आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदमरायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : महासमुंद में 09 बोरी गुटखा जब्त

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories