कोरबा: आईटीआई कोरबा में 20 मार्च को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन…

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 20 मार्च 2023 को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम मे पंजीयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग, प्रतिष्ठान एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आई.टी.आई. कोरबा में 20 मार्च को सुबह 9ः00 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा ने बताया कि अप्रेंटिसशिप योजना अंतर्गत संस्था में प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कराये जाने के निर्देशानुसार 20 मार्च को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

                              जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश...

                              रायपुर : सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल

                              6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला...

                              Related Articles

                              Popular Categories