तीर्थ यात्रा में गया परिवार, उधर चोरों ने किए कैश-गहने पार… वापस लौटने पर पता चला मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

              RAIPUR: रायपुर में चोरों ने एक सूने मकान से गहने और कैश पार कर दिए। परिवार तीर्थ यात्रा में गया था। तभी मौका पाकर चोरों ने माल पार कर दिया। जब परिवार वापस लौटा, तब इस मामले का पता चला है। पुलिस ने इस केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।

              शास्त्री बाजार के अंजुमन स्कूल के बगल में रहने वाले निखत परवीन 6 मार्च को तीर्थ यात्रा करने के लिए परिवार के साथ अजमेर शरीफ गए थे। इसके बाद 14 मार्च को वे वापस लौट आए। तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। ताले भी टूटे हुए थे। अंदर रखे गहने और कैश गायब था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 47 हजार कैश और गहने जब्त किए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

                              वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों...

                              KORBA : सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राशनकार्ड सेवाओं का हुआ विस्तार

                              अब कॉमन सर्विस सेंटर  से बनेंगे राशनकार्ड, नाम जोड़ने...

                              रायपुर : विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों को देखने कबीरधाम पहुची केंद्रीय टीम

                              ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी भवन, डबरी...

                              Related Articles

                              Popular Categories