कोरबा: बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी…

              • उद्यानिकी फसलों की क्षति पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में विगत दो-तीन दिनोंसे बेमौसम बारिश व अंधड़ से किसानों की उद्यानिकी की खेती को नुकसान हुआ है। जिन कृषकों के द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना में अपने फसलों का बीमा कराया गया है, उनके लिए अधिकृत बजाज एलाइंज कंपनी द्वारा बेमौसम बारिश से हुए क्षति की जानकारी हेतु फ्री नं. 1800-209-5959 एवं किसान शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री. नंबर 14447 जारी किया गया है। उक्त टोल फ्री नं. में कृषक अपनी उद्यानिकी फसलों की क्षति की जानकारी 72 घंटे के अंदर दे सकते हैं।

              सहायक संचालक उद्यान कोरबा ने बताया कि जो कृषक फसल बीमा कराने से वंचित रह गए हैं, वे कृषक उद्यानिकी फसलों से हुए क्षति की जानकारी अपने संबंधित विकासखण्ड के उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणियों एवं अपने क्षेत्र के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी/प्रक्षेत्र सलाहकार से संपर्क कर भी जानकारी दे सकते हैं।

              फसल हानि के संबंध में जानकारी देने के लिए उद्यान अधीक्षक श्रीमती संजना बंजारे शासकीय उ. रोपणी पताड़ी कोरबा मो. नं0 7697678999, श्री डी.पी. मिश्रा शा.उ.रोपणी पटियापाली करतला मो.नं. 9907905061, श्री शिवनाथ सिंह पैंकरा शास.उ0 रोपणी पंडरीपानी कटघोरा मो. नं. 6266327047, श्री सर्वेशकुमार पटेल शा.उ.रोपणी नगोई पोड़ी-उपरोड़ा मो.नं. 8770947767 तथा श्री अर्जुन सिंह मराबी शा.उ. रोपणी पोड़ीलाफा पाली मो. नं. 9131902927 से संपर्क किया जा सकता है।

              बेमौसम बारिश से उद्यानिकी फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा बीमित एवं अबीमित कृषकों को पात्रता एवं नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              किराना दुकान से बदली जिंदगी, स्व-रोजगार से विशेष पिछड़ी...

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को...

                              रायपुर : सावित्री नाग और मोनिका यादव के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

                              सुशासन तिहार में मिली आवास की चाबीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बरसात के पानी के संचयन व भूजल स्तर बढ़ाने वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक

                              रैनवाटर हार्वेस्टिंग व कोरबा क्षेत्र में 2026 स्वच्छ जल...

                              Related Articles

                              Popular Categories