कोरबा: नवरात्र में निकाली गई झांकी में लगी आग… एक युवक ने कूदकर बचाई जान, हजारों लोगों की भीड़ में मचा हड़कंप; बड़ी दुर्घटना होने से टली

        कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा में नवरात्र पर झांकी के दौरान अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग उस समय लगी जब हजारों की मात्रा में श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए थे। तभी अचानक तेज आग की लपटें उठने लगी। जिसके बाद आसपास खड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है।

        चैत्र नवरात्र के लिए झांकी का आयोजन

        जानकारी के अनुसार ये झांकी हर साल चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हिंदू समाज की ओर से निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। माता की शोभायात्रा करीब साढ़े 6 बजे सीतामढ़ी से कोरबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान झांकी में अचानक आग लग गई। इसके बाद झांकी के बैठे व्यक्ति ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में वो भी झुलस गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

        बड़ी दुर्घटना होने से टली

        इस शोभायात्रा में हजारों की मात्रा में लोग शामिल थे। इसमें महिलाओं और बच्चों का भी समूह था। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। इसमें पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगी हुई थी। उसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आई। आग किन कारणों से लगी है, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।



                Hot this week

                रायपुर : आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला

                रायपुर (BCC NEWS 24): जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त...

                रामपुर और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण

                मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने...

                Related Articles

                Popular Categories