Thursday, February 12, 2026

            रायपुर में तालाब में डूबे 2 बच्चे,एक का शव मिला: थर्मोकोल की शीट के जरिए कर रहे थे तैरने की कोशिश; दूसरे की तलाश जारी…

            रायपुर// राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में दो बच्चे तालाब में डूब गए हैं। 4 बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे, जिनमें से दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। खबर सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल पुलिस और NDRF की टीम एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, दूसरे बच्चे का शव निकाल लिया गया है।

            एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

            दरअसल माना बस्ती में रहने वाले लक्ष्य ध्रुव (8 वर्ष) और लक्ष्मण ध्रुव (8 वर्ष) के साथ 2 अन्य बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे। नहाते हुए वे मस्ती भी कर रहे थे। चारों बच्चे थर्मोकोल की शीट पर लेटकर उसके सहारे तैरने की कोशिश कर रहे थे। अचानक इनमें से दो बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे।

            खोजा पर नहीं मिले

            बाकी के 2 बच्चों ने उन्हें बहुत आवाज दी और ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं मिले। तब दोनों बच्चे पानी से बाहर निकले और इस बारे में परिजनों और लोगों को जानकारी दी। लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बच्चों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों बच्चों में से एक बच्चे का शव निकाल लिया गया है, वहीं दूसरे के शव की तलाश की जा रही है।

            पुलिस और NDRF की टीम बच्चे के शव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

            पुलिस और NDRF की टीम बच्चे के शव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

            इस मामले में रायपुर ASP ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि माना बस्ती से सटा हुआ एक तालाब है, वहीं पर चारों बच्चे नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चों का घर आसपास ही है। इधर बच्चों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाला है।


                          Hot this week

                          रायपुर: कर एवं शास्ति बकाया मामले में पांच वाहन किए जब्त

                          एक सप्ताह में भुगतान न होने पर नीलामी की...

                          रायपुर : महापरीक्षा अभियान 2025 में 91 प्रतिशत शिक्षार्थी उत्तीर्ण

                          984 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बंदूक छोड़ कलम के माध्यम...

                          Related Articles

                          Popular Categories