CG NEWS : निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से नीचे गिरे मजदूर, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल…

              बालोद जिले (Balodमें निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल में लिफ्ट का काम के दौरान 2 मजदूर नीचे (workers fell from the third floor) गिर गए. इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है. मजदूर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भी रेफर करने की तैयारी की जा रही है. यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है.

              मिली जानकारी के अनुसार, बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट का काम करने के दौरान 2 मजदूर राजू पटेल और महेंद्र यादव नीचे गिर गए. जिससे मजदूर राजू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी चल रही है. वहीं बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था.


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories