कुसमुंडा खदान में हुआ बड़ा हादसा, चार पहिया वाहन पर चढ़ा डंपर वाहन,बाल बाल बचे जवान…

        कोरबा // एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। 240 टन वजनी भीमकाय डंपर वाहन खदान की सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स के बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है,लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डंपर को बैक करने के दौरान हादसा होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में त्रिपुरा रायफल्स के जवान बाल बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब त्रिपुरा रायफल्स के जवान खदान में गश्त करने गए थे। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।



                Hot this week

                KORBA : देशभक्ति का अनूठा संगम : सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम् ‘

                कुसमुण्डा (BCC NEWS 24): सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक...

                Related Articles

                Popular Categories