राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी एवं दुर्गा नवमी पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी..

        कोरबा:- कोरबा शहर विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी एवं दुर्गा नवमी पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, आदर्श, प्रसिद्धि, स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना की है।
        श्री अग्रवाल ने कहा कि व्रत, पर्व एवं त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, भारत के पर्व एवं त्यौहार  देश की सभ्यता और संस्कृति के दर्पण कहे जाते हैं। इन्ही सभ्यता और संस्कृति के महान प्रेरणाओं से सामाजिकता की भावना, कर्तव्यनिष्ठा, परमार्थ, लोकमंगल, देशभक्ति, सद्भावना, एकता तथा भ्रातृत्व भाव की भावना जागृत होती है।
        श्री अग्रवाल ने रामनवमी के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों से भगवान राम के आदर्शों, सच्चरित्रता, सद्भावना, नैतिकता, सेवा आदि का पालन करते हुए उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेने अपील किया है।



                Hot this week

                KORBA : विषेष लेख : सेवा मेरा योगदान ने बदली हसदेव-सर्वमंगला घाट की तस्वीर

                जनभागीदारी से दूर हुई गंदगी, स्वच्छता से निखरा नदी...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित

                11 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बच्चे को...

                Related Articles

                Popular Categories