Sunday, February 22, 2026

              जिला जेल के 24 बंदियों को दिया जा रहा है सिलाई प्रशिक्षण…

              • रिहा होने के बाद हुनरमंद बनकर निकलेगें बंदी
              • मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् बंदियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा

              जशपुरनगर: जिला प्रशासन द्वारा जिला जेल में 24 बंदियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् 04 माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात् बंदियों को जेल में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सिलाई के लिए कपड़े भी दिए जाएंगे और उसके ऐवज में उन्हें मेहताना भुगतान भी किया जाएगा। जेल से रिहा होने के बाद बंदी हुनरमंद बनकर निकलेगें और उनके हाथों में रोजगार भी रहेगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories