मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : अधूरे निर्माण के भुगतान के दबाव की खबर भ्रामक, शिक्षा विभाग ने किया खंडन

                              प्रधान अध्यापक की आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी,...

                              रायपुर : 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार

                              बिलासपुर जिला ने रचा इतिहासरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              Related Articles

                              Popular Categories