Thursday, February 12, 2026

            कोरबा: पहले की जमकर धुनाई फिर पुलिस के हवाले किया… बाेरा पकड़ घूम रहा था कबाड़ी, महिला ने बच्चा चाेर कहा ताे लाेगाें ने पीट दिया

            कोरबा/दीपका: दीपका थाना अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास धनवंतरी मेडिकल के बगल में शुक्रवार की शाम एक महिला ने बच्चा चाेर-बच्चा चाेर कहकर शाेर मचाया ताे लाेगाें ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे बांधकर पुलिस काे सूचना दी। पुलिस पहुंची ताे शांतिनगर निवासी उक्त महिला ने कहा कि युवक अपने पास रखे बाेरी में उसके 8 साल की बच्ची काे भरकर उसे ले जा रहा था। दूसरी ओर पुलिस की पूछताछ में लाेगाें ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत रहता है, जाे बाेरे में कबाड़ उठाता फिरता है।

            वह मूलत: बिलासपुर के रतनपुर का रहने वाला है, जाे दिनभर नगर में घूमने के बाद रात में पाैनी-पसारी में साेता है। पूछताछ में उक्त युवक ने बच्चा चाेर हाेने से इनकार करते हुए कबाड़ बीनते समय बच्ची से बात करना बताया। पुलिस ने नशे में हाेने के कारण उसका मुलाहिजा कराया।

            नशे में धुत्त, कराया गया मुलाहिजा
            दीपका थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी केएस दुबे के मुताबिक पकड़े गए युवक का नाम राम प्रजापति है। जाे कबाड़ी का काम करता है और नशे की हालत में मिला है। उसका मुलाहिजा कराया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : टोहेमेटा में एनीकट निर्माण हेतु 3.56 करोड़ की स्वीकृति

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले...

                          Related Articles

                          Popular Categories