हज-2023 के चयनित हज यात्री, यात्रा की प्रथम किश्त 7 अप्रैल तक और दस्तावेज 10 अप्रैल तक जमा करें – मोहम्मद असलम खान

              रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 08 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 हेतु चयनित समस्त आवेदक यात्रा की पहली किश्त राशि  81 हजार 800 रूपए प्रति हाजी 07 अप्रैल 2023 तक जमा करें। पहली किश्त की राशि ONLINE/SBI/UBI में जमा कर उसकी पे-स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र और पासपोर्ट 10 अप्रैल 2023 तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा कराए। उन्होंने बताया कि पे-स्लिप एवं मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

              मोहम्मद असलम खान ने बताया की हज 2023 के लिए जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ, खादिमुल हुज्जाज के ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2023 तक आमंत्रित किये गए है। खादिमुल हुज्जाज हेतु निर्धारित अहर्ताए एवं नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

                              रायपुर (BCC NEWS 24): वाणिज्य, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया

                              कच्चे घर से पक्के आवास तक का सफरमहतारी वंदन...

                              रायपुर : बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात

                              मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण...

                              Related Articles

                              Popular Categories