गुजरात से भटककर CG आ गई महिला… शादी कार्यक्रम में शामिल होने निकली थी; SALSA की मदद से हुई सकुशल वापसी

          रायपुर: गुजरात की रहने वाली एक महिला भटककर छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंच गई। इसकी सूचना छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण(SALSA) को मिली। उन्होंने तुरंत इस महिला की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। जिसके चलते 55 वर्षीय यह महिला कई दिनों तक भटकने के बाद अपने घर वालों से मिल पायी।

          दरअसल गुजरात के सोमनाथ जिले में उना की रहने वाली 55 साल की मोतीबाई वेरावल स्टेशन से ट्रेन में बैठ कर निकली थीं। उन्हें एक परिचित के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होना था। इस बीच में वह कई घंटों का सफर कर भटकते हुए अपने घर से 1761 किलोमीटर दूर आ गईं। वो कांकेर पहुंच गई थीं। वहां वह लोगों से मदद मांगने लगी। जिसके सूचना छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी को मिली।

          उन्होंने तत्काल सदस्यों को उस महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए आदेश दिया। जिसके बाद महिला को कांकेर के सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। जहां मोतीबाई से लगातार उसके घर का पता और मोबाइल नंबर जानने का प्रयास किया गया। मगर महिला को ये सब जानकारी ठीक से नहीं थी। फिर भी उससे पूछताछ जारी रही। तब जाकर उसने किसी तरह से घरवालों की जानकारी दी।

          इसके बाद प्राधिकरण के सदस्यों ने महिला के बेटे से संपर्क किया। वह गुजरात में ऑटो चलाने का काम करता है और उसके पिताजी रोजी मजदूरी का काम करते हैं। उसने अपनी मां की गुमशुदगी की पुष्टि की। बेटे ने बताया कि वो दो ट्रेन बदलकर बस का सफर करके इतनी दूर आने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। जिसके बाद कांकेर एसपी को महिला के घर तक पहुंचाने के लिए आरक्षक उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया। प्राधिकरण की रायपुर टीम ने महिला को रिजर्वेशन सीट उपलब्ध करवाया। महिला को रास्ते में खाने के लिए पार्सल भोजन उपलब्ध कराया गया। जिससे उनका वापसी का सफर अच्छा हो।

          इस पूरे मामले में अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने कहा कि ये बहुत प्रसन्नता की बात है कि वह महिला सही तरीके से अपने परिवार के पास पास पहुंच गयी। हमें आगे इसी तरह बिछड़े एवं गुम हुए लोगों को उनके परिवार तक पहुंचने का काम निरंतर जारी रखना है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अब तक 50 गुम हुए लोगों को ऑपरेशन उम्मीद के अंतर्गत घर पहुंचाया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    ​रायपुर : लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

                    चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का...

                    Related Articles

                    Popular Categories