मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों और दुःख को दूर करने वाले हैं। अष्ट सिद्धियों और सभी नौ निधियों से परिपूर्ण हनुमान जी बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनमें ज्ञान, गुण, बल और भक्ति एक साथ दिखाई देते हैं। हनुमान जी के जीवन से हम समर्पण, साहस और बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा ले सकते हैं।



                Hot this week

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories