नर्स ने दुपट्‌टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी… रूम पार्टनर ड्यूटी से लौटी तो हॉस्टल के कमरे में खिड़की से लटकती दिखी लाश

              भिलाई: श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) बताया जा रहा है। वो खैरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली थी।

              नर्स गामिनी शंकराचार्य हॉस्पिटल में नर्स थी और कैंपस के ही हॉस्टल में रहती थी।

              नर्स गामिनी शंकराचार्य हॉस्पिटल में नर्स थी और कैंपस के ही हॉस्टल में रहती थी।

              गामिनी कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में ही रहती थी। सुबह 7 बजे उसकी रूम पार्टनर ड्यूटी गई थी। जब वो दोपहर 3 बजे लौटी तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी।

              हॉस्टल से बाहर निकालकर नर्स का शव एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाते हुए स्टाफ।

              हॉस्टल से बाहर निकालकर नर्स का शव एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाते हुए स्टाफ।

              इसके बाद उसने इसकी जानकारी हॉस्पिटल और हॉस्टल प्रबंधन को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। अंदर जाकर देखा तो नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर खिड़की के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              इसी हॉस्टल बिल्डिंग के रूम में रहती थी मृतक नर्स, खिड़की से लटकती मिली है लाश।

              इसी हॉस्टल बिल्डिंग के रूम में रहती थी मृतक नर्स, खिड़की से लटकती मिली है लाश।

              सूचना मिलते ही गामिनी के माता-पिता और भाई-बहन खैरागढ़ से सीधे पुलिस चौकी पहुंचे हैं। उनकी पुलिस सभी तरह की जानकारी ले रही है। साथ रूम पार्टनर से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर नर्स ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories