साप्ताहिक बाजार में हुई चाकूबाजी… युवक ने अपने साथी व्यापारी पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी फरार

          दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में चाकूबाजी हुई है। एक युवक ने भरे बाजार अपने साथी व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया है। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को असप्ताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि, वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कतियाररास में बुधवार को साप्ताहिक बाजार भरता है। आज इस बाजार में दुकान लगाने पहुंचे व्यापारी युवक साहिल (20) और उसके साथी व्यापारी छोटू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद छोटू ने साहिल के पीठ जांघ समेत शरीर के अन्य अंगों में करीब 4 बार चाकू से वारकर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आस-पास में मौजूद लोगों ने बताया कि, आरोपी ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। युवक खुद को बचाने के लिए आस-पास के घरों में भी घुस गया था। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

          आरोपी ने इसपर हमला किया और मौके से भाग गया। इसी बीच मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस और एंबुलेंस 108 की टीम को दी। मौके पर पहुंची 108 की टीम ने घायल युवक को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां साहिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। वहीं मामले की जांच भी की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, मृत युवक कहां का रहने वाला था इस बारे में पता लगाया जा रहा है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories