मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में ‘श्री हनुमान जन्मोत्सव‘ में शामिल हुए…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गुरूदेव श्री सिद्धेश्वर ब्रम्हार्षि का छत्तीसगढ़ में अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्री बघेल ने दर्शक दीर्घा में बैठकर श्रद्धालुओं के साथ गुरूदेव के प्रवचन का श्रवण किया।

              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल


              कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुन्दर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरावगी परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

                              जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल...

                              रायपुर : समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा

                              निनंवा में ’साहू समाज भवन’ का हुआ लोकार्पणरायपुर (BCC...

                              रायपुर : इचकेला की बेटियों ने क्रिकेट में रचा इतिहास

                              मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित, किट देकर बढ़ाया हौसलारायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories