परीक्षा में फेल हुआ… 9वीं के स्टूडेंट ने दी जान, आत्महत्या से पहले VIDEO बनाया; बोला- जा रहा हूं इस दुनिया को छोड़कर

              सक्ती: जिले में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह परीक्षा में फेल हो गया था। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी दी। आत्महत्या करने के पहले उसने वीडियो भी बनाया था। जो अब सामने आया है। वीडियो मे वो ये कहता हुए दिखाई दे रहा है कि- मैं जा रहा हूं इस दुनिया को छोड़कर.. मैं चले जाऊंगा। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

              ग्राम किरारी निवासी गनपत सतनामी(15) पिता ताराचंद सतनामी गांव में अपनी दादी आरती रात्रे के साथ रहता था। उसके माता-पिता और दादा कमाने खाने के लिए जम्मू गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। परीक्षा परिणाम आने के बाद उसने अपनी दादी को इस बात की जानकारी दी कि वह फेल हो गया है।

              दोपहर को घर से निकला..फिर नहीं लौटा

              गनपत गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। गनपत दोपहर को घर से निकल गया थ। फिर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोग जब खेत की तरफ गए, तब उन्हें गनपत का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। ये देखने के बाद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

              सूचना मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गए थे।

              सूचना मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गए थे।

              नशा भी करता था

              आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर रिजल्ट की बात सामने आई है। अब शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा ये भी पता चली है कि गनपत नशा भी करता था। अगले दिन शुक्रवार को नाबालिग के सुसाइड से पहले का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सफलता की इबारत : वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर

                              बंजर होती उम्मीदों में घुली खुशहाली की हरियाली​मगरलोड के...

                              रायपुर : सुशासन शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात

                              ’ढोंढरा शिविर में 3 महिला समूहों को मिला 10...

                              रायपुर : रिंग रोड-2 पर बने रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के काम में आएगी तेजी

                              लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों का निरीक्षण...

                              Related Articles

                              Popular Categories