कोरबा: वकील ने महिला को जमकर पीटा… दुपट्टा भी खींचकर फेंका, जिला कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा; केस लेने से मना करने पर विवाद

              कोरबा: जिला कोर्ट परिसर में गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक व्यक्ति ने महिला के साथ जमकर मारपीट की, साथ ही सरेआम उसका दुपट्टा भी खींच लिया। अब मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, पोड़ी बहार की रहने वाली महिला गुरुवार को जिला न्यायालय आई हुई थी। यहां पारिवारिक विवाद के मामले में उसकी पेशी थी। इसी दौरान वकील चन्द्रदीप शर्मा से उसकी बहस हो गई। अचानक वकील गुस्से में उठा और महिला के साथ मारपीट करने लगा। उसने महिला का दुपट्टा भी खींचकर फेंक दिया। आरोपी वकील ने महिला को तमाचे भी मारे।

              सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी।

              सिविल लाइन थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी।

              मारपीट से डरकर महिला वहां से भागती है। वो अपना दुपट्टा भी उठाती है, लेकिन वकील उस पर दोबारा हमला कर देता है। इस बीच यहां एक अन्य शख्स आ जाता है। वो वकील को समझाता हुआ नजर आता है। उसने किसी तरह से समझा-बुझाकर वकील को शांत कराया। घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। जांच अधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।

              पुलिस ने ये भी बताया कि महिला पर कई केस दर्ज हैं और वो सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी।

              पुलिस ने ये भी बताया कि महिला पर कई केस दर्ज हैं और वो सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी।

              पुलिस ने ये भी बताया कि महिला पर कई केस दर्ज हैं। उन्हीं में से एक मामले में वह सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी। वकील चन्द्रदीप शर्मा ने महिला का केस लड़ने से इनकार कर दिया, इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कमल विहार में 259 रो-हाऊस परियोजना को मिली नई रफ्तार

                              जून 2026 तक 259 मकानों का निर्माण चरणबद्ध रूप...

                              रायपुर : पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी

                              ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेशरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories