कोरबा: रोजगार दिवस में दी बढ़ी हुई मजदूरी दर की जानकारी, 1 अप्रेल 2023 से मजदूरी दर 221 रुपये…

              • ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस
              • वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान के विषय में बताया

              कोरबा (BCC NEWS 24): महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया जिसमें मनरेगा के तहत 01 अप्रेल 2023 से बढ़ी हुई मजदूरी दर 221 रुपये की जानकारी दी गई. य़ह मजदूरी दर महिला पुरुष दोनों को एक समान मिलेगी.
              श्री नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मनरेगा की जागरूकता हेतु ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस आयोजित किये जाये, जिसके परिपालन में शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया.

              रोजगार दिवस में तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों ने ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान के जानकारी दी. इसके तहत अमृत सरोवर की मेड़ एवं नरवा के किनारे किये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी. रोजगार दिवस में कार्य की मांग, जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, शिकायतों का निराकरण, 7 पंजी संधारण, जॉब कार्ड अद्यतन, निर्माण कार्यों के नागरिक सूचना पटल का निर्माण एवं उसके महत्व की जानकारी, मनरेगा की विशेषताएं ,मनरेगा के तहत किये जाने वाले जल सरंक्षण एवं जल संवर्धन सबंधी कार्यों की जानकारी, आधार बेस्ड मजदूरी भुगतान, नैशनल मोबाईल मॉनीटरिंग सिस्टम आदि के विषय में बताया. ग्राम पंचायत कटबितला, मदनपुर,देवरमाल, अमलडीहा, बंजारी, संडेल,पुरैना, सेन्हा,अरसिया, धवईपुर, लालपुर लेपरा, कुम्हारीसानी, देवपहरी, गुडरूमुडा, जामकछार आदि ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया जिसमें तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण श्रमिक उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी

                              ट्रांसफार्मर बदलते ही बहाल हुई बिजली और पेयजल व्यवस्था,...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पामगढ़ में 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

                              जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन की दी...

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता की शिकायतों का होगा समयबद्ध निराकरण

                              जशपुर में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, पारदर्शी और...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं पर सख्ती

                              अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की लगातार...

                              Related Articles

                              Popular Categories