चाकू से युवक पर वार, पेट की आंत आई बाहर… बेटी को तंग करने का आरोप लगाकर जमकर पीटा, लड़की का पिता और भाई गिरफ्तार

              सक्ती: जिले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसके पेट की आंत बाहर निकल गई। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार बस्ती निवासी सिद्धेश्वर पटेल गांव में ही टहल रहा था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला संतोष दास महंत वहां पर आ गया और सिद्धेश्वर के साथ मारपीट करने लगा। संतोष ने अपनी बेटी को तंग किए जाने का आरोप लगाते हुए सिद्धेश्वर की जमकर पिटाई की।

              थोड़ी देर के बाद संतोष दास महंत का बेटा विमल भी वहां आ गया। उसके हाथ में चाकू था। उसने चाकू से हत्या की नीयत से सिद्धेश्वर के पेट, छाती, पीठ और हाथ पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पेट की आंत बाहर निकल आई। वो पूरी तरह से लहूलुहान हो गया।

              आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले बाराद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया। जांजगीर जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत सुधरता नहीं देखकर डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया।

              घायल ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। घायल सिद्धेश्वर पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाराद्वार थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी संतोष दास महंत और विमल दास महंत को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को 7 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 में साकार हुआ पक्के घर का सपना

                              जशपुरनगर शिविर में दो हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास...

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को...

                              रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

                              जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और योजनाओं की पहुंच पर दिया...

                              Related Articles

                              Popular Categories