पत्नी की हत्या कर फंदे से लटक गया पति… घरेलू विवाद के चलते की हत्या, लोगों ने देखा तो भागा, फिर डर की वजह से दे दी जान

        जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घर के आंगन में बैठी महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला। वारदात करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। दोनों के शवों का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामला जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से करीब 50 किमी दूर सोनदेवड़ा गांव में वारदात हुई है। इस गांव के रहने वाले बुरजो का अपनी पत्नी जयमनी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं जयमनी घर के आंगन में बैठी हुई थी। इसी बीच बुरजो कुल्हाड़ी लेकर आया है और पीछे से जयमनी के सिर और पीठ पर वार कर दिया। जिससे जयमनी जोर से चीखी

        आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख बुरजो फरार हो गया। जयमनी की सांसे चल रही थी। वहीं लोगों ने जयमनी को असप्ताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के बाद जयमनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से बुरजो भी सड़क किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक गया।

        गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे जिन्होंने शव को उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां बुरजो और जयमनी इन दोनों मृत पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव इनके रिश्तेदारों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को

                रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                रायपुर : स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार

                प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित

                11 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बच्चे को...

                रायपुर : स्वच्छता को आदत बनाएं, तभी शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ – अरुण साव

                महाराजबंध तालाब में उतरे जनप्रतिनिधि और नागरिक, श्रमदान कर...

                Related Articles

                Popular Categories