Thursday, February 12, 2026

              महिला के कान से बाली छीन ले गए चोर… घर में सो रही थी महिला, देर रात घुस आए थे तीन चोर, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

              RAIPUR: रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में रात में घर में सोती हुई महिला छीना-झपटी का शिकार हो गई। घर में घुसे चोरों ने सो रही महिला के कान से सोने की बाली छीन ली। जिससे महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              दरअसल यह पूरा मामला 8 अप्रैल का है। तिल्दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में सो रही थी। तभी रात 1:30 बजे अचानक उसके कानों में तेज दर्द हुआ। इस दर्द में उसकी चीख निकल गई। उसने उठकर देखा तो 3 चोर घर के अंदर से बाहर की ओर भाग रहे थे।

              जिनमें से एक युवक ने उसके कान में पहने बाली को खींच लिया। उसने छू कर देखा तो कानों से खून निकल रहा था। चोर ने कानों में पहनी हुई बाली को खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। इसके बाद मौके से चोर फरार हो गए।

              पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो चोरों की तलाश में लग गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक आसु उर्फ साहिल साहू को देखा तो उससे पूछताछ की। वो घुमा फिराकर जवाब देने लगा। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उस रात महिला के घर में चोरी में वह भी शामिल था। उसने चोरी में शामिल दो अन्य नाबालिग लड़कों का भी नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोने की बाली और चोरी किए हुए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories