कोरबा: बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर… एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

        कोरबा: जिले के बांगो थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।

        बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।

        सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल।

        सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल।

        घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया, वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।​​​​​​​ बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : कृषक परिवार से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री 

                श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से खड़गवां ब्लॉक में...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’

                घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की...

                Related Articles

                Popular Categories