मुख्यमंत्री को चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री को अध्यक्ष श्री केशव नायकराम चंद्राकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन चंद्रनाहूँ परिसर पारागांव (आरंग) में आयोजित होने जा रहा है।

        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज को वार्षिक अधिवेशन के आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चंद्राकर, छत्तीसगढ़ चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज से श्री हुलास चंद्राकर, श्री हिम्मत चंद्राकर, श्री राजेन्द्र चंद्राकर, श्री वतन अंगनाथ चंद्राकर, श्री कमलेश चंद्राकर, श्री महेंद्र चंद्राकर, श्री केशव चंद्राकर सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।



                Hot this week

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

                हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित...

                Related Articles

                Popular Categories