शरीर में आग लगने के बाद भागता रहा युवक, मौत… ग्रामीण ने बोरा से आग बुझाकर कराया भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पत्नी भी झुलसी

        आग बुझाने की कोशिश करता हुआ एक ग्रामीण। - Dainik Bhaskar

        आग बुझाने की कोशिश करता हुआ एक ग्रामीण।

        धमतरी: जिले के इर्रा गांव में आग से घिरे व्यक्ति को गली में इधर-उधर भागते देख लोगों के होश उड़ गए। वो आग लगने से छटपटा रहा था और उसे बुझाने की गुहार लगा रहा था। उसे देख एक व्यक्ति ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

        इर्रा गांव में दशरथ साहू अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। बुधवार को बेटा घर से बाहर गया हुआ था। घर पर केवल दशरथ और उसकी पत्नी थे। बुधवार दोपहर बाद घर में अचानक आग लग गई। दशरथ भी आग की चपेट में आ गया। वो आग की लपटों से घिरा हुआ ही घर से बाहर गली में निकल आया।

        आग की लपटों में बुरी तरह से घिरा शख्स, बचने के लिए गली में बाहर निकला।

        आग की लपटों में बुरी तरह से घिरा शख्स, बचने के लिए गली में बाहर निकला।

        वहां उसे जलता हुआ देख एक व्यक्ति ने उस पर बोरा डालकर आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने के बाद तुरंत 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह 70 फीसदी जल चुका है। उसके रिश्तेदारों को भी सूचना दी गई। आग से उसकी पत्नी भी मामूली रूप से झुलस गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

        आग लगने की वजह साफ नहीं

        रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि आग किस तरह से लगी। वहीं पत्नी भी फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। भखारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आग किस तरह से लगी, जिसमें जलकर ग्रामीण की मौत हो गई।



                Hot this week

                रायपुर : सुकमा की 10 साल की बच्ची के जन्मजात मोतियाबिंद का चिरायु के तहत सफल ऑपरेशन

                स्कूल में स्वास्थ्य जांच के दौरान जन्मजात मोतियाबिंद की...

                रायपुर : कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में वित्त मंत्री ने कहाकृविकसित भारत...

                रायपुर : कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

                चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के विविध रंगों...

                Related Articles

                Popular Categories