मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अप्रैल को रायपुर एवं भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती में होंगे शामिल…

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

            मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर के डॉ. आम्बेडकर चौक में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे भिलाई-3 के बु़द्ध विहार में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वहां से प्रस्थान कर शाम 7.35 बजे पावर हाउस भिलाई पहुंचकर डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7.40 बजे पावर हाउस भिलाई से प्रस्थान कर शाम 7.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित बुद्ध विहार में डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि 8.45 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना मांझापारा की बिराजो के ईलाज के लिए बनी सहारा

                          मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया आभाररायपुर (BCC NEWS 24):...

                          रायपुर : बिटिया @Work के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज

                          सखी सेंटर की सुविधाओं, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories