BEO ऑफिस के क्लर्क ने किया सुसाइड… आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था; काम करके लौटा, फिर फंदे पर लटकता मिला शव

              जांजगीर-चांपा: जिले में BEO ऑफिस के क्लर्क ने सुसाइड कर लिया है। वो आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। गुरुवार को काम करने के लिए गया था। लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

              पंचराम यादव(58) पंतोरा में अपनी पत्नी और लड़की के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को भी वह काम पर गया था। इसके बाद शाम के वक्त वह घर लौट गया। बताया गया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले से मायके गई हुई थी।

              उधर, पंचराम की बेटी भी घटना के दिन काम करने के लिए कपड़ा दुकान गई थी। इसके बाद जब वाह रात को लौटी, तब उसने देखा कि पंचराम का शव फंदे पर लटका हुआ था। तब उसने परिजनों को सूचना दी। आस-पास के लोगों को भी बताया गया।

              वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया। अब शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि पंचराम ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली

                              31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री केदार...

                              रायपुर : डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

                              छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध, परीक्षार्थी...

                              Related Articles

                              Popular Categories