ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत… करंट से चिपका देखकर लोगों ने डंडा के सहारे छुड़ाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

              DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अज्ञात युवक ट्रांसफर्मर की चपेट में आ गया। युवक को करंट से चिपका देख लोगों ने डंडा के सहारे किसी तरह उसे छुड़ाया। इसके बाद मोहन नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

              मोहन नगर पुलिस के मुताबिक उन्हें रविवार देर शाम 7 बजे के करीब ग्रीन चौक के पास बने दुर्गा पंडाल से से फोन आया था। सूचना देने वाले ने बताया कि वहां लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक करंट में चिपक गया है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि वहां के लोग बांस व डंडा के सहारे किसी तरह युवक को करंट से तो छुड़ा चुके थे, लेकिन वो पूरी तरह से बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा था। इसके बाद 108 में फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया। उसमें घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात युवक की पतासाजी में मोहन नगर पुलिस लगी हुई है।

              करंट लगने के बाद वहीं बेहोश होकर गिर गया था युवक

              करंट लगने के बाद वहीं बेहोश होकर गिर गया था युवक

              शराब के नशे में धुत था युवक
              मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में था। लोगों ने बताया कि युवक करीब 25 साल का था। वो शाम से ही ग्रीन चौक रेलवे कॉलोनी के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसने वहां लटक रहे इलेक्ट्रिक तार को पकड़ लिया। इससे उसे करंट लगा। युवक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories